logo
ट्रेडिंग
शिक्षा और उपकरण
सहायता
साझेदार

MT4 और MT5 पर ट्रेडिंग अक्षम होने की समस्या का समाधान करें

आपके MT4 या MT5 प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग अक्षम होने के अनेक संभावित कारण हो सकते हैं और उनमें से अधिकांश का समाधान जल्‍द किया जा सकता है। MT4 या MT5 के न्यू ऑर्डर (New Order) डायलॉग में “trade is disabled” या इससे मिलता-जुलता संदेश दिखाई देने का अर्थ है कि ट्रेडिंग सर्वर ने आपका ऑर्डर अस्वीकार कर दिया है क्योंकि वर्तमान में उस सिंबल या अकाउंट की स्थिति में ट्रेडिंग की अनुमति नहीं है।

सबसे सामान्य कारण नीचे दिए गए हैं, साथ ही वे समाधान भी बताए गए हैं जिनसे आप दोबारा ट्रेडिंग शुरू कर सकें।

“trade is disabled” क्यों होता है?

1. बाज़ार बंद है

जिस इंस्ट्रूमेंट पर आप ट्रेड करना चाहते हैं उसका बाज़ार समय सक्रिय ट्रेडिंग समय के बाहर है, तो ट्रेडिंग अक्षम हो जाएगी।

  • ✓फॉरेक्स बाज़ारों के सेशन के निश्चित समय होते हैं (सप्ताहांत में बंद)।
  • ✓कुछ CFD (स्टॉक्स, इंडीसीज) के अपने अलग एक्सचेंज समय होते हैं।
  • ✓राष्ट्रीय या बैंक अवकाश के कारण भी बाज़ार बंद हो सकते हैं।

इसे कैसे ठीक करें:

  • ✓इंस्ट्रूमेंट के ट्रेडिंग समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट स्पेसिफिकेशन जांचें।
  • ✓बाज़ार के दोबारा खुलने तक प्रतीक्षा करें।

MT4/MT5 में Market Watch में सिंबल पर राइट-क्लिक करके Specification चुनें और बाज़ार व ट्रेडिंग समय देखें।

Market specification trading hours

2. आपने न्यूनतम राशि डिपॉजिट नहीं की है

अपने अकाउंट के प्रकार के लिए यदि आपने जरूरी न्यूनतम फंड डिपॉजिट नहीं किया है, तो न्यूनतम जरूरत पूरी होने और अकाउंट सक्रिय होने तक ट्रेडिंग अक्षम रहेगी।

इसे कैसे ठीक करें:

  • ✓अकरदंट के प्रकार अनुसार न्यूनतम राशि डिपॉजिट करें।
  • ✓ट्रेडिंग सक्षम करने के लिए अकाउंट में फंड डालें और ट्रांसफर करें।

प्रत्येक अकाउंट के प्रकार के लिए ट्रेडिंग सक्रिय करने हेतु न्यूनतम डिपॉजिट राशि जरूरी होती है।

लॉगिन करें और अपने अकाउंट में फंड डिपॉजिट करें।

3. जिस सिंबल पर आप ट्रेड करने की कोशिश कर रहे हैं वह अक्षम है

अनेक कारणों से सिंबल अक्षम किए जा सकते हैं, बंद किए जा सकते हैं या केवल क्लोज़-ओनली (close-only) पर सेट किए जा सकते हैं।

इसे कैसे ठीक करें:

  • ✓Market Watch में राइट-क्लिक करें और Show All चुनें।
  • ✓विभिन्न सफ़िक्स वाले सिंबल देखें।
  • ✓जाँचें कि क्या सिंबल ग्रे रंग में दिखाई दे रहा है और कीमतें स्थिर हैं (आपका अकाउंट ट्रेड योग्य नहीं है)।

यदि आप सुनिश्चित नहीं कि कौन-सा सिंबल उपयोग करना है, तो कोई अन्य सिंबल आज़माएँ या सपोर्ट से संपर्क करें।

4. आपका अकाउंट सत्यापित नहीं है

TIOmarkets साइन-अप के बाद 14 दिनों की ग्रेस अवधि की तुरंत ट्रेडिंग अनुमति देता है। यदि इस अवधि में सत्यापन पूरा नहीं किया जाता, तो आपका अकाउंट रीड-ओनली हो जाएगा और ट्रेडिंग अक्षम कर दी जाएगी।

इसे कैसे ठीक करें:

  • ✓क्लाइंट एरिया में जाकर अपने अकाउंट का सत्यापन पूरा करें।
  • ✓सभी जरूरी डॉक्‍यूमेंट अपलोड कर स्वीकृति की इंतजार करें।

सत्यापित अकाउंट सामान्य रूप से ट्रेड कर सकते हैं।

अपने अकाउंट का सत्यापन करें।

5. आपके पास ट्रेडिंग की अनुमति नहीं है

यदि आप इन्वेस्टर (रीड-ओनली) पासवर्ड से लॉगिन हैं और ट्रेड करने का प्रयास करते हैं, तो आपको “trade is disabled” दिखाई देगा क्योंकि आपके पास ट्रेडिंग की पूर्ण अनुमति नहीं है।

इसे कैसे ठीक करें:

  • ✓आपको मास्टर अकाउंट पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।

सही ट्रेडिंग अकाउंट लॉगिन विवरण, प्लेटफॉर्म और सर्वर के लिए अपना ईमेल जाँचें।

6. आपका अकाउंट प्रतिबंधित है

यदि आपका अकाउंट लंबे समय तक निष्क्रिय रहा है, या कोई कंप्लायंस या सिस्टम फ़्लैग, या अन्य बैकएंड समस्या है, तो आपका अकाउंट रीड-ओनली पर सेट किया जा सकता है।

इसे कैसे ठीक करें:

  • ✓सपोर्ट से संपर्क करें
  • ✓जब ट्रेडिंग अक्षम हुई उस समय आप क्या कर रहे थे, उसका विवरण दें।

उचित होने पर सपोर्ट ट्रेडिंग अनुमतियों की जाँच कर उन्हें बहाल कर सकता है।

यदि आप अभी भी सुनिश्चित नहीं हैं कि ट्रेडिंग क्यों अक्षम है

हमारी सपोर्ट टीम आपकी सहायता के लिए तैयार है। अपने अकाउंट का विवरण, दिखाई देने वाला त्रुटि संदेश और वह क्रिया जिसे आप त्रुटि के समय करने का प्रयास कर रहे थे, उनके सहित संपर्क करें।

हम जल्दी से जाँच कर सकते हैं कि:

  • ✓क्या यह प्लेटफॉर्म कॉन्फ़िगरेशन की समस्या है।
  • ✓क्या यह आपके अकाउंट से संबंधित समस्या है।
  • ✓या कोई अन्य कारण है।

अधिकांश मामलों में, मूल समस्या का समाधान होने के बाद “trade is disabled” को जल्‍द ठीक किया जा सकता है।

सपोर्ट से संपर्क करें